SAMARPAN PUBLIC SCHOOL

Sihora (Mandi Bamora), Distt. Vidisha

स्वतंत्रता दिवस समारोह

समर्पण पब्लिक स्कूल, सीहोरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया।



कार्यक्रम में पधारे संस्था प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों का संस्था के बैंड दल द्वारा आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात संस्था के अध्यक्ष श्री अजय रघुवंशी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री विजय रघुवंशी एवं सह-सचिव श्री रविन्द्र प्रताप रघुवंशी सहित संस्था के पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के उपरांत सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त की। संस्था प्राचार्य पंकज सारस्वत ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता का महत्त्व बतलाते हुए वर्तमान समय के अनुसार आधुनिकता के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ने की सीख दी।

समारोह में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन किया और देशप्रेम का संदेश दिया।

पूरे विद्यालय परिसर में “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के जयघोष से देशभक्ति का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों की भावना को और मजबूत किया।