राखी बनाओ प्रतियोगिता
समर्पण पब्लिक स्कूल में पूर्व प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियांे में रचनात्मक, कलात्मक कौशल का विकास करते हुए विद्यार्थियों के मन में भाई-बहिन के पवित्र रिश्ते के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना विकसित करना था।
छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए सुन्दर कलात्मक एवं आकर्षक राखी रंग-बिरंगे धागों, रिबन एवं मोतियों से तैयार की। विद्यार्थियों को राखी बनाने में आवश्यक निर्देशन शिक्षिका प्रीति सेन, सरिता शर्मा, ज्योति कुर्मी, आरती पटेल आदि ने किया।
राखी बनने के उपरान्त संस्था प्राचार्य पंकज सारस्वत ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई राखियों का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें पुरुस्कृत एवं प्रोत्साहित किया।
