कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन
संस्था समर्पण पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया जिसमें पूर्व प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थी राधा कृष्ण के परिधान पहिनकर संस्था में उपस्थित हुए। छोटे-छोटे छात्रों द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव संबंधित आकर्षक नृत्य-नाटिका एवं भजनों पर सुन्दर प्रस्तुति दी गई।
विद्यार्थियों द्वारा कृष्ण-सुदामा चरित्र का सफल मंचन किया गया। छात्र प्रशस्त जैन कक्षा 10 द्वारा कृष्ण दुर्योधन संवाद पर भावपूर्ण गीत की प्रस्तुति दी, कक्षा 10 से कक्षा 12 के विद्यार्थियों के बीच मटकी फोड़ो प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य पंकज सारस्वत द्वारा लड्डू गोपाल की पूजन अर्चन कर किया गया। बच्चों की सुन्दर प्रस्तुति पर संस्था प्रबंध कार्यकारिणी द्वारा सभी का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12 की छात्रा हर्षिता सोनी एवं मदीहा अली द्वारा किया गया।
