SAMARPAN PUBLIC SCHOOL

Sihora (Mandi Bamora), Distt. Vidisha

शिक्षक दिवस समारोह

समर्पण पब्लिक स्कूल, सीहोरा में शिक्षक दिवस समारोह बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

शिक्षक दिवस समारोह


इस अवसर पर सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन, उनके व्यक्तित्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं”, क्योंकि वे विद्यार्थियों को ज्ञान देने के साथ-साथ उनके चरित्र एवं भविष्य का निर्माण भी करते हैं।

शिक्षक दिवस समारोह


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों का जीवन में महत्व एवं उनके प्रति सम्मान की भावना को दर्शाते हुए कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री पंकज सारस्वत ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षक पद की गरिमा, जिम्मेदारियों एवं समाज निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।


समारोह के अंत में संस्था की प्रबंध कार्यकारिणी द्वारा सभी शिक्षकों का सम्मान एवं उपहार भेंट कर अभिनंदन किया गया।